Posts

Showing posts with the label रहस्य

YouTube launches new features video sharing and massaging to users in app worldwide.

Image
YouTube today is launching a new sharing feature in its mobile app, previously in testing with users in select markets.  The feature allows YouTube users to send their friends videos and chat from within a new tab in the mobile app – effectively turning YouTube into a mobile messenger of sorts. The feature has been in testing since the middle of last year, and, at the beginning of 2017, rolled out to users in Canada as something of a “soft launch.” It later expanded to parts of Latin America, the company tells us. Following the feedback gained from these long-term initial tests, YouTube felt it was ready to debut the sharing feature to a global audience. That roll out begins today, but won’t reach all YouTube users worldwide for a few days. In other words, if you don’t see the sharing option yet – just wait, you will soon. Since its debut in tests, YouTube says it has made some slight changes to the user interface for sharing, including the way ...

रहस्यमई किताब वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट ( Voynich Manuscript )

Image
रहस्य और अजीबोगरीब कलाकृतियों से बनी हुई यह किताब इस धरती की एक रहस्यमई किताब मान ले तो भी उस में कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि आज तक इस किताब की कलाकृतियों का सही तरीके से समझ पाना इस दौर के वैज्ञानिकों के लिए भी बहुत ही कठिन बनता जा रहा है तो चलिए दोस्तों इस रहस्यमई किताब के बारे में थोड़ा-बहुत जानने की कोशिश करते हैं । पोलिश मूल के अमेरिकी पुरातात्त्विक पुस्तक विक्रेता, विल्फ्रिड एम वॉयनिच द्वारा 1912 में इसका अधिग्रहण किया गया था। वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट (Voynich Manuscript) पूरे 240 पन्नों की एक किताब है, जिसमें ऐसी भाषा व स्क्रिप्ट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे शायद ही कोई पढ़ पाए।  जैसा कि आप तस्वीर में देख रहे हैं, पूरी किताब इसी तरह रंग-बिरंगी कलाकृति व अजीबो-गरीब रेखाओं से भरी पड़ी है। पन्नों में जिस तरह के पौधों को बताया गया है, वैसा शायद ही इस धरती पर देखने को मिले। इस रहस्यमई किताब की अजीबोगरीब कलाकृति से इस किताब को 6 हिस्सों में बांटा गया है । 1. वनस्पति कलाकृति वनस्पति वाले हिस्से में तकरीबन 113 तरह के अजीब-अजीब कभी ना देखे हुए पौधों क...

इंटरनेट की रहस्यमई दुनिया भाग-2

Image
दोस्तों आज मैं इंटरनेट की रहस्यमई दुनिया में कुछ और अजीबोगरीब वेबसाइट के बारे में बताने जा रहा हूं जो बहुत ही डरावनी है और आप चाहो तो इस वेबसाइट को सिर्फ इंफॉर्मेशन के लिए चेक कर सकते हो तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं । इंटरनेट की रहस्यमई दुनिया का पहला भाग पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें. आज की वेबसाइट जिसके बारे में बताने जा रहा हूं उसका नाम है tanasinn.org । दोस्तों जैसे ही आप यह वेबसाइट पर जाओगे तो उसका पहला पेज कुछ इस तरह दिखता है। सबसे पहले वेबसाइट का नाम लिखा होता है । वेबसाइट का बैकग्राउंड बिल्कुल काले कलर का है अगर आप लैपटॉप पर या कंप्यूटर पर इस वेबसाइट को खोलोगे तो साथ में आपको बैकग्राउंड में कुछ अजीबो-गरीब तरीके से म्यूजिक भी सुनाई देगा जो शायद बहुत ही डरावना होगा । उसके नीचे कुछ अजीबोगरीब तरीके से एक-एक अल्फाबेट छोड़कर वेबसाइट का नाम लिखा होता है और बीच में कुछ अजीब तरीके से रेखाएँ दिखाई देती है। अब जैसे ही आप सबसे पहले T नाम के अल्फाबेट पर क्लिक करोगे तो कुछ और पेज खुल जाएगा जिसका इंटरफ़ेस इस तरह का दिखता है । और आप अपने मोबाइल या फिर लैपटॉ...

मारियानाज वेब रहस्यो का पिटारा

Image
दोस्तों मैंने पिछले ब्लॉग में आपको बताया था सरफेस वेब क्या होता है? डीप वेब और डार्क वेब क्या होता है ? और कुछ जानकारी मारियानाज वेब के बारे में भी दी थी और आपको बताया था कि मेरे अगले ब्लॉग में मारियानाज वेब के बारे में बताऊंगा । तो दोस्तो आज मैं मारियानाज वेब के बारे में कुछ रहस्यमई जानकारी देना चाहता हूं। जो शायद कुछ लोगों को पता हो और शायद कुछ लोग इससे बिल्कुल अंजान हो तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं। सबसे पहले तो यह मारियानाज वेब का नाम  कैसे पड़ा ? तो आपको बताता चलूं कि " मारियानाज ट्रेंच " करके समुंद्र में एक ऐसा हिस्सा है जो इस दुनिया का सबसे गहरा हिस्सा माना जाता है। बस उसी के नाम से मारियानाज वेब पड़ा क्योंकि मारियानाज वेब ,डीप वेब और डार्क वेब से भी नीचे आता है जो इंटरनेट का सबसे गहरा हिस्सा माना जाता है । इस वेब के बारे में ऐसा माना जाता है कि गवर्नमेंट के सारी टॉप सीक्रेट्स इसी मारियानाज वेब के अंदर छुपे हुए हैं और ऐसा भी कहा जाता है कि अटलांटिस करके एक काल्पनिक द्वीप है जिसकी पूरी की पूरी जानकारी आपको मारियानाज वेब मे मिल जाएग...

रहस्यमय इंटरनेट की अजीबोगरीब दुनिया

Image
दोस्तों इंटरनेट की रहस्यमई दुनिया में आगे बढ़ने से पहले मैं आपको कुछ ऐसे रहस्य के बारे में बताना चाहूंगा जो शायद आप में से बहुत से कम लोगों को ही पता होगा । जो मैं आज बताने जा रहा हूं दोस्तों ध्यान से मेरा यह ब्लॉग पूरा पढ़िए और यह ब्लॉग सिर्फ और सिर्फ एक इंफॉर्मेशन के लिए है । दोस्तों शायद ही आपको पता हो कि हमारा इंटरनेट तीन भागों में बटा हुआ है । सबसे पहला भाग जिसे कहते हैं " सरफेस इंटरनेट " (Surface Internet ) दूसरा भाग जिसे " डीप वेब " (Deep Web ) के नाम से जाना जाता है और डीप वेब के अंदर ही " डार्क वेब " (Dark Web) करके एक और भाग है । और उसके भी नीचे एक रहस्यमय भाग है जो कुछ लोग मानते हैं कि इंटरनेट की रहस्यमई दुनिया में सचमुच यह भाग मौजूद है और कुछ लोग मानते हैं कि यह भाग मौजूद नहीं जिसे " मारियानाज वेब "( Marianaj Web ) के नाम से जाना जाता है । दोस्तों हम जो गूगल, फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब  जो भी यूज़ करते हैं वह सब सरफेस इंटरनेट का ही भाग है। जो हम गूगल के सर्च बॉक्स में से आसानी से सर्च कर सकते हैं तो सिर्...

इंटरनेट की रहस्यमई दुनिया।

Image
इंटरनेट अपने आप में एक अजीब सी दुनिया है। यह विशाल सी दुनिया में इंटरनेट के कई साइट बनाए तो गए हैं जो दशकों से ऑनलाइन भी है लेकिन किसी को यह नहीं पता कि इंटरनेट पर क्यों है और किस लिए बनाए गए हैं ? तो दोस्तों आज मेरे इस ब्लॉग में आपको इंटरनेट की दुनिया की कुछ ऐसी रहस्यमई वेबसाइट के बारे में बताने जा रहा हूं जो काफी रहस्य में तो है लेकिन डरावनी भी है और आपने न ही इस वेबसाइट के बारे में कभी किसी से सुना होगा और न ही कभी देखा होगा । तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इंटरनेट की रहस्यमई दुनिया ! सबसे पहले नंबर की जो वेबसाइट के बारे में आपको बताने जा रहा हूं उसका नाम है SuperBad.Com इस वेबसाइट के नाम से ही पता चलता है वेबसाइट बहुत ही अजीब होगी। इस वेबसाइट का पहला पेज कुछ इस तरह से दिखता है। जैसे ही आप इस वेबसाइट के पेज पर कहीं पर भी क्लिक करते हो तो एक और पेज खुल जाएगा  जिसमें एक पीले कलर की गाड़ी देखेगी और बाजू में कुछ अजीब से हाइपरलिंक दिखेंगे जिसमें आप कहीं पर भी क्लिक करोगे तो फिर कुछ और पेज खुलेंगे । जैसे कि सबसे लास्ट में जो Bees वाली  हाइपरलिंक है अगर ...

ग्रेट बैरियर रीफ (The Great Barrier Reef )

Image
Great Barrier Reef Great Barrier Reef दुनिया के सबसे लंबी " मूंगा चट्टान प्रणाली " ( Coral reef system ) है। 3000 से ज्यादा भित्तियों (खड़क ) और 900 से ज्यादा द्वीपो से बनी हुई तकरीबन 2300 किलोमीटर तक फैली दुनिया की सबसे लंबी मूंगा चट्टान प्रणाली कोरल सागर में स्थित, क्वींसलैंड के तट पर है जो ऑस्ट्रेलिया में है। ग्रेट बैरियर रीफ इतना लंबी संरचना है कि जो अंतरिक्ष के बाहर से भी देखा जा सकता है। यह खड़क का ढांचा कई अरब सूक्ष्मजीव से और उनके द्वारा बनाया गया है जिन्हें "कोरल पॉलिप्स" (प्रवाल जंतु) के नाम से भी जाना जाता है। चट्टान का एक बड़ा हिस्सा "ग्रेट बैरियर रीफ समुद्री पार्क" (Great Barrier Reef Marine Park) से सुरक्षित है, जो कि मछली पकड़ने और पर्यटन के रूप में मानव उपयोग के प्रभाव को सीमित करने के लिए मदद करता है। चट्टान पर अन्य पर्यावरणीय दबावों और इसकी पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में शामिल जलवायु परिवर्तन और स्टार फिस की आबादी का कम होना यह सब मुख्य स्त्रोत है जो ग्रेट बैरियर रीफ के कोरल विरंजन का कारण बने हुए ह...

दुनिया के रहस्यमय पौधे

Image
1. Baneberry यह पौधा एक छोटे गेंद की तरह होता है जो उत्तरी अमेरिका के जंगलों में देखने को मिलता है। यह पौधे के विशेष आकार के फल के कारण उसे "गुड़िया की आंख" ( Doll's Eye ) भी कहते हैं । यह पौधा 60 सेंटीमीटर तक लंबा होता है और उसके पत्ते बहुत कम होते हैं। इस पौधे की लाल कलर की डालियां इस पौधे को बहुत ही खूबसूरत बनाती है । पर इस पौधे के फल जानलेवा होते हैं और इस पौधे के फूल बहुत ही छोटे यहां तक के 6 मिली मीटर से भी कम होते हैं। 2. Baseball Plant यह आम तौर पर "मोटापे वाला थूहर" के रूप में जाना जाता है जो कि साउथ अफ्रीका में पाया जाता है। यह पौधा दिखने में बिल्कुल बेसबॉल के आकार का ही दिखता है। यह पौधे की कोई शाखा नहीं होती और उसकी औसतन ऊंचाई 20 सेंटीमीटर तक होती है। यह पौधे की विशेष प्रजाति को "राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण"   में सरक्षित रखी गई है क्योंकि यह पौधा दुनिया में बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। यह पौधे के नर और मादा फूल अलग-अलग पौधे पर बढ़ते हैं ।  यह पौधा भी जानलेवा होता है इससे त्वचा संबंधी कई गंभीर समस्या...

चीन की रहस्यमय टेराकोटा आर्मी

Image
विश्व में इजिप्त के पिरामिड कई रहस्यों से भरे हुए हैं, उस में कई राजाओं के मकबरे मिले हैं जो आज भी चर्चा का विषय है। लेकिन 1974 में चीन में जमीन के अंदर से एक के बाद एक सैनिकों के पुतले मिलना बहुत आश्चर्यजनक खोज बताई गई है। यह सैनिकों के पुतले अपने औजारों के साथ अपने जानवरों के साथ हजारों की संख्या में पूरी आर्मी निकलकर बाहर आई जिसे पूरी दुनिया की सबसे बड़ी खोज माना जाता है, जिसे टेराकोटा आर्मी के नाम से भी जाना जाता है। यह टेराकोटा आर्मी चीन के पहले राजा Qin Shi Huang की मानी जाती है क्योंकि खोजकर्ताओं को यह राजा के मकबरे के आसपास ही तकरीबन 8000 से ज्यादा लोग के पुतले जानवरों और औजारों के साथ मिले जैसे ऐसा लग रहा था की राजा की सुरक्षा करने के लिए यह लोग हर वक्त तत्पर हो। Qin Shi Huang जब अपने इलाके का राजा बना तो सिर्फ उसकी उम्र 13 साल थी फिर बाद में अपनी महत्वकांक्षा और ताकत का परचम बताते हुए उसने पूरे चीन पर अपना कब्जा कर लिया और पूरे चीन पर शासन करने लगा। उसने इस दौरान कई बड़े काम किए जिसके लिए वह आज भी जाना जाता है । जैसे कि नाप तोल की एक यूनिवर्सल सि...